व्यापार मंडल का 32 वा स्थापना दिवस भव्यता से गया मनाया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

व्यापार मंडल का 32 वा स्थापना दिवस भव्यता से गया मनाया

रायबरेली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का 32वा स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ शहर के स्थानीय होटल में मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्री राम अवतार , डिप्टी कमिश्नर शिखा गुप्ता , डिप्टी कमिश्नर परमहंस लाल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, खाद्य निरीक्षक शेफाली रस्तोगी, कंचन तिवारी थे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर पुष्प गुच्छ देकर जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला महामंत्री संदीप शुक्ला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने स्वागत किया, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में मंडल प्रत्येक जनपद में अपना 32 वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ आयोजित कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का संकल्प था कि व्यापारियों को सम्मान व सुरक्षा दिलाने का कार्य हमारा मंडल करेगा जो कभी व्यापारियों को नहीं मिला, आज 32 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है कि व्यापारियों को सम्मान व सुरक्षा सरकार द्वारा मिल रही है, 29 जून को भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित कर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया, आज के दिन पूरे प्रदेश में व्यापारियों को संकल्प दिलाया जा रहा है कि विदेशी ताकतों को हराने के लिए और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपनाया जाए विदेश में निर्मित सामानों का आविष्कार किया जाए, दूसरा संकल्प” एक राष्ट्र एक चुनाव” भारत में हो जिससे पैसे और समय की बर्बादी रुके और देश तेज गति से आगे बढ़े, कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने किया, इस मौके पर सामाजिक, राष्ट्रीय, धार्मिक, कार्यों में अपना विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, मोहम्मद शकील, दिलदार राइनी ,पंकज प्रजापति ,महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन ,वी के रावत ,आशीष जैन ,मुकेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रुचि सिंह ,राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा, प्रियंका अवस्थी, ऊषा श्रीवास्तव, रेखा सिंह, आमिका सोनी ,चंद्र प्रकाश गुप्ता, रिंकू जायसवाल, चंद्रिका शर्मा, धर्मेंद्र द्विवेदी, राकेश अग्रहरी, शाहिद सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुभाशीष संस्थान रायबरेली में दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण एवंकौशल विकास पर संवाद

Wed Sep 3 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (लखनऊ मंडल) श्री राजेश मिश्रा जी के साथ शुभाशीष संस्थान रायबरेली में दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण एवंकौशल विकास पर संवाद हुआ तथा शुभाशीष संस्थान द्वारा दिव्यांजन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया […]

You May Like

advertisement