श्री ब्रहमपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट परिसर में चिंरजीपुरी महाराज का जन्मोत्सव आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी :- श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट परिसर में रविवार को संस्थापक एवं संचालक स्वामी चिरंजीपुरी महाराज का 91वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आश्रम के ट्रस्टियों ने स्वामी चिंरजीपुरी महाराज को तिलक करके आशीर्वाद लिया। आश्रम के ट्रस्टी सतीश मित्तल ने कहा कि संतों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दिया है। संतों के साए में ही मानवता पल्लिवत होती है।उन्होंने आश्रम में आए लोगों को ट्रस्ट द्वारा बनाए जारहे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की जानकारी दी। तत्पश्चात जरूरतमंदों एवं साधुओं को गर्म कपड़े, कम्बल इत्यादि बांटे गए। स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने बताया कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि में 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। कुरुक्षेत्र की प्रतिष्ठा के अनुसार गीता के 18 अध्याय, 18 अक्षोहिणी सेना, महाभारत के 18 दिनों का युद्ध, अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक एवं कुरुक्षेत्र में पवित्र नदी सरस्वती का स्वरूप इस मंदिर में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय -समय पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। गीता जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट भव्य रासलीला का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। आश्रम में दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मित्रसेन गुप्ता, विनोद गर्ग, मास्टर लच्छी राम, अजय गोयल,जय नारायण गोयल, संजय गोयल कैथल, शंकर गोयल,जोगी राम बंसल टोहाना,सुभाष बिन्दल नागलोई,ईश्वर कौशिक, अनमोल बंसल और सुभाष नरुला सहित बड़ी संख्या मेें महिलाएं मौजूद रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर जताया रोष

Sun Jan 16 , 2022
आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर जताया रोष✍️, संवाददाता दिव्या बाजपेईकन्नौज । जनपद कन्नौज के ग्राम पंचायत तिसौली में महिलाओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी का जमकर विरोध किया । लगभग 4 महीने बीत जाने के बाद भी बच्चों को राशन न मिल पाने से नाराजगी जाहिर कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement