Uncategorized

विकसित कृषि संकल्प प्रदेशव्यापी अभियान का मुख्यमंत्रत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे शुभारंभ : नेहा सिंह

विकसित कृषि संकल्प प्रदेशव्यापी अभियान का मुख्यमंत्रत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे शुभारंभ : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से करेंगे विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ।
हरियाणा के कृषि मंत्री भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत, उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र 27 मई : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार से करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कृषि बागवानी, पशु पालन एवं मत्सय विभाग हरियाणा की तरफ से 29 मई को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसलिए इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कृषि विभाग की तरफ से कृषकों को निमंत्रण देने के साथ-साथ अन्य तमाम व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का लगातार प्रयास है कि कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाए और शोध तथा अनुसंधान के लिए सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। यह अभियान परिणाम उन्मूलन कार्यक्रम है, जिसका परिणाम खरीफ सीजन में उत्पादन वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी के रूप में जल्द सामने आएगा। देश के वैज्ञानिकों से शोध क्षमता को वैश्विक स्तर पर सिद्ध करने की अपील सरकार की तरफ से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करेगी। इस मौके पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. कर्मचंद, एसडीओ डा. जितेन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel