मां शाकंभरी देवी की पूजा से नहीं रहती अन्न, धन की कमी : अशोक शर्मा बाली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – धर्मवीर कौशिक।

मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल द्वारा मां शाकंभरी जयंती धूमधाम से सम्पन्न।

कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी :
मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल द्वारा नरकातारी रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में रविवार को शाकंभरी जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अमृत आयुर्वेद विशिष्ट वैद्य परीक्षण समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने अपनी कुलदेवी मां शाकंभरी देवी, मां शताक्षी देवी, मां भ्रांबरी देवी, मां भीमा देवी और भूरा देव की मूर्तियों को शाक – सब्जियों और फलों की मालाओं से सजा कर शृंगार किया। तत्पश्चात आचार्य पं. अजय मिश्र एवं आशुतोष मिश्र द्वारा हवन करवाया गया जबकि मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र बृजवासी ने श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी महात्म्य सुनाया। मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली एवं सचिव चन्द्रमौली गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शिवालिक पर्वत माला की तलहटी में मां शांकभरी देवी का सिद्ध दरबार स्थापित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मां के दर्शन करते हैं। मां शांकभरी देवी भवन से पूर्व भक्तों को भूरा देव के दर्शन करने होते है। कहा जाता है कि भूरा देव के दर्शनों के बिना मां शाकंभरी देवी यात्रा अपूर्ण मानी जाती है। अशोक शर्मा बाली ने मां शांकभरी देवी का वर्णन बताते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार कालांतर में जब पृथ्वी पर चारों ओर अकाल पड़ गया तो अनाज की भारी कमी हो गई। ब्रह्मा जी के मार्ग दर्शन में देवताओं और ऋषि-मुनियों ने मां जगदम्बा की स्तुती की। जिस पर मां जगदम्बा ने शांकभरी देवी का अवतार लिया और उनकी कृपा से समूची पृथ्वी से राक्षसों का माया जाल हट गया एवं मां शाकंभरी ने अपने शरीर से शाक सब्जियां उत्पन्न करके लोगों की क्षुधा शांत की। तब से मां शांकभरी की पूजा होने लगी। इनकी पूजा से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और अन्न की कभी कोई कमी नहीं रहती। कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया गया। इसके पश्चात भंडारे में लोगों ने सेवा करके प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सारस्वत ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, पार्षद श्रीमती प्रवीण शर्मा, कपिल शर्मा, मंदिर के संचालक रामपाल सैनी, जिला पूर्व आयुर्वेद अधिकारी डा. बलवंत मेहला, पूर्व पार्षद शमशेर कश्यप,जितेन्द्र बंसल,शम्मी गेरा, राजेश शर्मा, गुलशन कुमार दहिया, मदन पाहवा, शिवपाल शर्मा पिपली, कुमार सागर, अशोक जैन, अंकुश शर्मा, कुलदीप शर्मा गोल्डी, कुणाल शर्मा, राजकुमार इन्दबड़ी, रजनीश शर्मा,शक्ति शर्मा,अनिता बाली, भगवती, श्वेता शर्मा, दयावंती, रेखा, कांता, उर्वशी बाली, इन्दु गोयल, शांति देवी, ज्योति शर्मा, कौशल्या, रोशनी देवी,रजनी, पिंकी, माम कौर, सरोज, जोगिन्द्रो और भावना सहित अन्य शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

Sun Jan 16 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – धर्मचंद वर्मा। कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी :- केडीएस पिपल केयर की ओर से मां भगवती मां पीताबंरा देवी मंदिर शीला नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को कथा व्यास आर्यमन कौशिक महाराज ने भगवान […]

You May Like

Breaking News

advertisement