यह महीना समानता, गरिमा और समावेशन का प्रतीक है-लवप्रीत सिंह

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत


होटल अशबीर इन, एकता विहार कॉलोनी, रायबरेली

प्राइड मंथ के अवसर पर होटल अशबीर इन, एकता विहार कॉलोनी, रायबरेली में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक और यौनिक अल्पसंख्यक (GSM) समुदाय को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत लवप्रीत सिंह और प्रशांत द्वारा की गई, जिन्होंने प्राइड मंथ के महत्व और इसके सामाजिक संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह महीना समानता, गरिमा और समावेशन का प्रतीक है, जिसमें विविध पहचान और अभिव्यक्तियों को सम्मान दिया जाता है।

इसके पश्चात टीसीआई से मिस तमन्ना आफरीन ने सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया कि वे किस प्रकार इन योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्वीयर एफर्मेटिव साइकोलॉजिस्ट डॉ. रूमा परवीन ने मानसिक स्वास्थ्य, चिंता (एंग्जायटी) और निराशा (डिप्रेशन) जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को गंभीरता से लेना आवश्यक है और समय पर सहायता लेने से कई जिंदगियों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व जीवंत बना दिया।

इस कार्यक्रम में लगभग 60-70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु कई सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
• श्री शैलेश जी और श्री तीर्थ जी (NRLM से)
• श्रीमती वैशाली चंद्रा (इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष)
• श्रीमती तमन्ना आफरीन (TCI से)
• श्रीमती सरिता सिंह (भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष)

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (Certificates) प्रदान किए गए तथा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह (Momento) भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम पाहाल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जो निरंतर GSM समुदाय के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद ने लगाया योग शिविर

Sat Jun 21 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद ने लगाया योग शिविर* विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद, शाखा रायबरेली द्वारा मातृभूमि सेवा मिशन के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। रायबरेली शहर के सई नदी के तट पर स्थित […]

You May Like

advertisement