उतराखंड: कांग्रेस पार्टी को लग सकता है झटका, भाजपा में शामिल हो सकता है ये बड़ा चेहरा,

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीती रात उन्होंने प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। आपको बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।

उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने चुनाव प्रभारी से भी मुलाकात की है। दरअसल, सरिता आर्य कांग्रेस में टिकट की मांग कर रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि आर्य भाजपा हाईकमान के टिकट के पक्के वादे के बाद ही पार्टी को अलविदा कहेंगी। उन्होंने खुद भी ये बात साफ कर दी थी कि कांग्रेस को टिकट देना ही होगा।

पूर्व विधायक सरिता आर्य टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का पहले ही एलान कर चुकी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही थी कि नैनीताल सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। पार्टी का प्रतिनिधित्व कर वह चुनाव की तैयारी कर रही हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी छोड़ देंगी। इसके बाद से ही कांग्रेस में हलचल बढ़ गई थी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कांगेस विधायक के बेटे पर रेप का आरोप लगानी वाली महिला की धमकी-FIR दर्ज नही हुई तो सीएम हाउस के बाहर करेगी सुसाइड,

Sat Jan 15 , 2022
मन्दसौर से ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट कांग्रेस विधायक के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की धमकी- नहीं दर्ज हुई FIR तो सीएम हाउस के सामने करूंगी सुसाइड उज्जैन। बडनगर तहसील से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही […]

You May Like

Breaking News

advertisement