![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/01/20220113_153600-1024x556.jpg)
स्लग:- लालकुआं नगर पंचायत ने कसी कमर।
स्थान :- लालकुआं।
रिपोर्टर :- जफर अंसारी
एंकर :- चुनाव आचार संहिता लागू होते ही सभी प्रशासनिक अमला अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैद हो गया है इसी क्रम में लालकुआं नगर पंचायत में आई नई ईओ पूजा चंद्रा ने कार्यभार संभालते ही चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत शहर में लगे तमाम होडिंग, पोस्टर व चुनाव प्रचार में वॉल पेंटिंगों को हटवाने के साथ ही शहर कि सफाई व्यवस्था को भी सुचारू रूप से करवाने के साथ ही शहर को और स्वच्छ करने का काम शुरू कर दिया है।
वही अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव के मध्य नजर शहर में लगे तमाम तरह के राजनैतिक होडिंग, पोस्टरों को हटाने का काम पूरा कर लिया गया है साथ ही नगर पंचायत के द्वारा शहर को निरंतर स्वच्छ रखने का कार्य भी किया जा रहा है। वही नगर पंचायत से जुड़े तमाम मामलों को संज्ञान में लेकर उनका भी निस्तारण का कार्य किया जा रहा है।
बाइट :- पूजा चंद्र, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, लालकुआं।