उतराखंड: पुलिस प्रशासन और CRP ने शहर में निकाला फ़्लैग मार्च,

स्लग- पुलिस प्रशासन व C R P ने शहर में निकाली फ्लैग मार्च।
स्थान :- हल्दीचौड।
रिपोर्टर :- ज़फ़र अंसारी।

एंकर :- चुनाव को लेकर हल्दीचौड में पुलिस व प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है, इसे लेकर आज हल्दीचौड शहर में C R P व पुलिस ने मिलकर पूरे शहर में फ़्लैग मार्च निकाला । वही अनाउंसमेंट के द्वारा लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया, मास्क लगाकर रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया। कुछ दिन पूर्व रुद्रपुर में अराजक तत्वों द्वारा फैलाई गई अव्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद हो गया है।
फ़्लैग मार्च में पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बाजार में घूम रहे अराजक तत्व को सावधान करते हुए बाजार में फैली अव्यवस्था को सुधारने के साथ ही व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिए कि दुकानों में आ रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं व सभी को मास्क लगाने का निर्देश दे।
वही पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी शक्ति बरती जा रही है। वही उनका कहना था कि शहर वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं जिससे कि चुनाव के दरमियां कोई भी अप्रिय घटना न घट सके। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने असामाजिक तत्वों को आगाह करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन या किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेगा,

बाइट :- शांतनु पराशर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, हल्दीचौड़।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੋ।- ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ

Thu Jan 13 , 2022
ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਖੂਬ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰੋ- ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ : 13 ਜਨਵਰੀ [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਜਨਮ ਦਰ ਵਿਚ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਲਈ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਧੀਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨਾਲ ਖੁਸ਼ੀਆ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕਰਨ ਲਈ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ […]

You May Like

Breaking News

advertisement