उत्तराखंड: इसी सप्ताह से आरटीओ में ही होगी देहरादून के वाहनों की फिटनेस जांच, केन्द्र ने भेजा पत्र

उत्तराखंड: इसी सप्ताह से आरटीओ में ही होगी देहरादून के वाहनों की फिटनेस जांच, केन्द्र ने भेजा पत्र,
सागर मलिक
सार:देहरादून के वाहनों की मैन्युअल जांच दोबारा आरटीओ से ही शुरू करने की मांग का पत्र मंत्रालय को भेजा गया था। इसी सप्ताह आरटीओ देहरादून से वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच शुरू हो जाएगी।
विस्तार:राजधानी के वाहनों की फिटनेस जांच आरटीओ में मैन्युअल ही होगी। हाईकोर्ट के स्टे आर्डर के तहत केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राज्य को पत्र भेज दिया है। इसी सप्ताह मैन्युअल जांच शुरू हो सकती है। दरअसल, टैक्सी महासंघ और ऑटो यूनियन अलग-अलग हाईकोर्ट गए थे।

उनका कहना था कि राजधानी के वाहनों को 25 से 27 किमी दूर ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर में भेजा जा रहा है। जबकि नियम के अनुसार उनका दायर इससे कम दूरी का होता है। ऐसे में अगर कहीं कोई हादसा हुआ तो वाहनों का बीमा भी नहीं मिल पाएगा। इस आधार पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया था।

दोनों यूनियनों ने परिवहन मुख्यालय से इस संबंध में गुहार लगाई थी, जिसके बाद मुख्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए देहरादून के वाहनों की मैन्युअल जांच दोबारा आरटीओ से ही शुरू करने की मांग का पत्र मंत्रालय को भेजा था।

मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में राज्य को पत्र भेज दिया है। इसी सप्ताह आरटीओ देहरादून से वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच शुरू हो जाएगी। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर पंवार ने मांग की है कि जल्द मैन्युअल फिटनेस जांच शुरू की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव 2025: इसी सप्ताह ऑनलाइन जारी होगी मतदाता सूची, नौ जिलों के बैलेट पेपर भिजवाए गए

Thu Apr 10 , 2025
पंचायत चुनाव 2025: इसी सप्ताह ऑनलाइन जारी होगी मतदाता सूची, नौ जिलों के बैलेट पेपर भिजवाए गए,सागर मलिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने एनआईसी के अफसरों के साथ बैठक की। आयोग इस बार पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाताओं को जागरूक करने में जुट गया है। उत्तराखंड […]

You May Like

advertisement