उतराखंड: हरक सिंह रावत एक बार दिल्ली रवाना, एक बार चर्चाओं का बाजार गर्म कांगेस में लौटने की चर्चा,

देहरादून: भाजपा सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में लौटने की चर्चा है। रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए भी टि‍कट की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा तैयार नहीं है। हरक सिंह रावत मार्च 2016 में आठ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ हुए भाजपा में शामिल हुए थे।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कुछ समय पहले कोटद्वार मेडिकल कालेज को लेकर चर्चा में रहे थे। हरक सिंह रावत लैंसडौन क्षेत्र से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए पार्टी नेतृत्व से टिकट मांग रहे हैं। माना जा रहा कि पार्टी नेतृत्व ने लैंसडौन सीट से उनकी पुत्रवधू को टिकट दिए के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है, जिससे वह नाराज हैं और इसीलिए वह बीते शनिवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:दुष्कर्म आघात होकर नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी , मचा कोहराम

Sun Jan 16 , 2022
दुष्कर्म आघात होकर नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी , मचा कोहराम कन्नौज । गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म से आहत नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में ही एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement