
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग पंजीकृत
रायबरेली:- 20 जुलाई 2026
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार प्रदेश में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य एवं थाना बछरावां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने महाराजगंज तहसील के थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध ग्राम नंदा खेड़ा एवं पश्चिम गांव में औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


