Uncategorized

सरकारी स्कूल के 500 विद्यार्थियों ने महाभारत अनुभव केंद्र, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय का किया भ्रमण : विनोद कौशिक

10 फरवरी तक राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति का अनुभव करवाने के उद्देश्य से दार्शनिक स्थलों का करवाएंगे भ्रमण।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 29 जनवरी : जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के द्वारा राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति का अनुभव करवाने के उद्देश्य से महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर एवं कुरुक्षेत्र के अन्य दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है, जिसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी मारकंडा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के लगभग 500 विद्यार्थियों ने महाभारत अनुभव केंद्र, पैनोरमा, श्री कृष्ण संग्रहालय एवं कुरुक्षेत्र के अन्य दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 तक चलेगा जिसमें हर रोज 500 विद्यार्थी भ्रमण के लिए विभिन्न स्कूलों से आएंगे। इसके अतिरिक्त जिला कैथल, करनाल और यमुनानगर के विद्यार्थी भी कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए आएंगे। सभी विद्यार्थियों को विभाग के द्वारा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था गीता धाम कुरुक्षेत्र में की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का अनुभव करना है। विद्यार्थी भ्रमण के माध्यम से हमारे मूल्य, मान्यताएं,परंपराएं, भाषा,साहित्य, खानपान,संगीत,नृत्य, वास्तुकला, व्यवहार और रीति रिवाज के बारे में जान पाएंगे। संस्कृति स्थिर नहीं है बल्कि एक गतिशील प्रणाली है जो समय के साथ बदलती रहती है। यह मानव विकास की मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel