साक्षात कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत महापुराण : गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज।

साक्षात कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत महापुराण : गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज।

वृन्दावन, प्रमोद कौशिक 11 जनवरी : रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम में गौसेवा परिवार, सीतारामप्यारी सोभासरिया चैरिटेबल ट्रस्ट (कलकत्ता) के तत्वावधान में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन व्यास पीठाधीन श्रीहरिदासी वैष्णव संप्रदायाचार्य विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी के द्वारा सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को भगवान के चौबीस अवतारों, समुद्र मंथन, भक्त प्रह्लाद प्रसंग, ध्रुव चरित्र, विदुर प्रसंग, सती चरित्र और नरसिंह अवतार की कथा श्रवण कराई।
श्रद्धेय आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा जीवन के साथ-साथ मृत्यु को भी सुखद और आनंदमय बना देती है। इसका श्रवण, वाचन व अध्ययन करने से व्यक्ति पाप मुक्त होकर प्रभु की भक्ति को प्राप्त करता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित 18वां पुराण श्रीमद्भागवत साक्षात कल्पवृक्ष के समान है।इसका आश्रय लेने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं निश्चित ही पूर्ण होती हैं। इसीलिए प्रत्येक जीव को अपने जीवन में एक बार श्रीमद्भागवत की कथा अवश्य श्रवण करनी चाहिए।
इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य यजमान रमेश कुमार शोभासरिया, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख समाजसेवी दासबिहारी अग्रवाल, पण्डित किशोर शास्त्री, आचार्य राजा पण्डित, पंडित उमाशंकर मिश्रा एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Breaking News Uncategorized अकलतरा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह अंतर्राष्ट्रीय अन्य अपराध अरूणाचल प्रदेश असम आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ओडिशा कर्नाटक कानपुर केरल कोंडागांव कोरबा खेल गुजरात गोवा चण्‍डीगढ़ छत्तीसगढ़ जम्‍मू एवं कश्‍मीर जांजगीर-चांपा झारखण्‍ड टेक्नोलॉजी तमिलनाडु तेलंगाना त्रिपुरा दादरा तथा नगर हवेली और दमन एवं दीव दुर्ग देहरादून धमतरी धर्म-कला-संस्कृति नागालैण्‍ड पंजाब पश्चिम बंगाल पुडुचेरी फैसन बरेली बालोदा बाजार बिजनेस बिलासपुर बिहार भारत मणिपुर मध्‍य प्रदेश मनोरंजन महाराष्‍ट्र महासमुंद मालखरौदा मिजोरम मिर्जापुर मेघालय राजधानी दिल्ली राजनीती राजस्‍थान रायपुर राष्ट्रीय लक्षद्वीप लद्दाख शिवरीनारायण सिक्किम हरियाणा हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ मेले में सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद 

Sun Jan 12 , 2025
मेले में श्रद्धालुओं को लेकर खास प्रबंधन  50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी बनाई गई है 104 पार्किंग रूट्स पर रहेगा डायवर्जन महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने कहा कि कुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हम स्वागत करते हैं। सभी की सुरक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement