भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों की ओर से हार्मनी कॉलेज एवं अस्पताल में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई

भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों की ओर से हार्मनी कॉलेज एवं अस्पताल में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।

(पंजाब)फिरोजपुर 12 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

भक्ति भजन ग्रुप के सदस्यों की ओर से भगवान श्री राम जी प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, हार्मनी कॉलेज एवं अस्पताल में बड़ी श्रद्धा भावना से मनाई गई। भक्ति भजन ग्रुप के संचालक श्री धर्मपाल बंसल, डायरेक्टर हार्मनी कॉलेज एवं अस्पताल ने बताया कि यह शुभ दिखाना हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुआ। इसमें लाखों की संख्या में भगवान श्री राम जी के भक्तों ने अपनी आहुतियां दी है। इसलिए यह पर्व हमें महांदीपावली के तौर पर हिंदू कैलेंडर को मध्यनजर रखते हुए मानना चाहिए।

      सत्संग में सबसे पहले श्री गणेश वंदना उपरांत श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भगवान श्री रामचंद्र जी के सुंदर-सुंदर भजन श्री धर्मपाल बंसल द्वारा प्रस्तुत किए गए। श्री गौरव अनमोल म्यूजिक डायरेक्टर और श्री राकेश पाठक कोषाध्यक्ष ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किये। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद प्राप्त किया।

       इस अवसर पर भक्ति भजन ग्रुप के लगभग सभी सदस्य एवं मातृ शक्ति उपस्थित थी। हार्मनी कॉलेज के स्टाफ ने भी पूरी सेवा भाव से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आरती उपरांत ग्रुप सदस्यों की ओर से चाय समोसे, और प्रसाद का लंगर लगाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड निकाय चुनाव: निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच जोड़तोड़ का खेल जारी है, सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Sun Jan 12 , 2025
सागर मलिक संपादक उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच जोड़तोड़ का खेल जारी है। चुनाव में कांग्रेस को युवाओं का समर्थन मिल रहा है। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय के बाहर आयोजित एक बड़े युवा सम्मेलन में सैकड़ों युवा विभिन्न पार्टियों से कांग्रेस […]

You May Like

advertisement