उत्तराखंड:अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलटी बस, 7 यात्री घायल,


सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार को एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। बस को गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। वहीं, अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK 7 PA 4177 सुबह जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई। गनीमत रही कि बस नीचे बने चबूतरे पर अटक गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना की जानकारी ली और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

Wed Jan 15 , 2025
उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र,सागर मलिक संपादकसार: सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में इसे जनता के सामने […]

You May Like

Breaking News

advertisement