शैक्षिक महासंघ व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया प्रधानाचार्य को सम्मानित

शैक्षिक महासंघ व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया प्रधानाचार्य को सम्मानित

अम्बेडकरनगर। जनपद के टॉप पॉच माध्यमिक विद्यालयों में शुमार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,अयोध्यामण्डल,माध्यमिक संवर्ग,उत्तर प्रदेश ने किया।
ज्ञातव्य है कि बोर्ड परीक्षा,माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ाएं और पाठ्येतर क्रियाकलापों सहित उत्कृष्ट शैक्षिक परिवेश तथा श्रेष्ठ परीक्षाफल के क्षेत्र में जिले में सतत् पहचान बनाने वाले उक्त इंटर कॉलेज की अपनी एक विशिष्ट छवि है।यही कारण है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग,अंबेडकर नगर स्वयं भी वर्ष 2021,2022 व 2023 में भी उक्त प्रधानाचार्य को शासकीय सम्मान प्रदान करते हुए सम्मानित कर चुका है।
आज हुए अभिनंदन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह,प्रभारी डीआईओएस डॉ तारा वर्मा,प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी,रमसा के डी सी जितेंद्र पांडेय,प्रधानाचार्य उमेश कुमार पांडेय व शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उक्त श्री सिंह की उल्लेखनीय सेवाओं हेतु अभिनंदन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 जनवरी तक अग्निवीर वायु हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Thu Jan 16 , 2025
27 जनवरी तक अग्निवीर वायु हेतु करें ऑनलाइन आवेदनबदायूूँ: 14 जनवरी। —–कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं (जिला अध्यफक्ष अखिल भारतीय पत्रकार पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं) विंग कमाण्डर ए गुणशेकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (महिला एवं पुरुष) की भर्ती प्रक्रिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement