चोरी करने के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने की थी चौकीदार की हत्या

चोरी करने के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने की थी चौकीदार की हत्या

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में चार दिन पहले हुई चौकीदार की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम में पेंच फंसा पर सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। चोरी के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने चौकीदार की हत्या की थी। आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया था।
कोतवाली के सिविल लाइन निवासी विनीत कुमार सक्सेना की परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रस्क बनाने की फैक्टरी है। विनीत के मुताबिक उनकी फैक्टरी में पिथौरागढ़ डुगर टोली बालूकोट निवासी केसर पंत चौकीदार थे। फैक्टरी में मीरगंज के गांव दिबना निवासी ठेकेदार राधेश्याम व गुलाब सिंह भी कार्यरत हैं। 11 जनवरी की सुबह गुलाब सिंह फैक्टरी पहुंचे तो गेट बंद था। गेट नहीं खुला तो मालिक को फोन किया। सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे तो केसर पंत का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम में हत्या के संकेत मिले पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया। फैक्टरी के ऑफिस में अलमारी का ताला खुला हुआ था। मालिक ने बताया कि साठ हजार की रेजगारी गायब है। पुलिस ने पड़ोस की फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कंबल ओढ़े युवक रात 11.40 बजे फैक्टरी की सीढ़ियां उतरता दिखाई दिया। जांच में युवक ठेकेदार राधेश्याम का बेटा आशू निकला। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने फैक्टरी मालिक की ओर से मामला दर्ज कर आशू को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने आशु से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इंटर पास है। उसके 95 फीसदी तक नंबर रहे हैं। पिता ने दो शादी की हैं। वह पहली पत्नी का बेटा है। अपने ठेकेदार पिता के पास वह इस फैक्टरी में आता-जाता था। कुछ दिन यहां काम भी किया। आशू ने बताया उसकी प्रेमिका का रिश्ता उसके घरवालों ने तय कर दिया है। जबकि प्रेमिका उसके साथ घर से भागने को तैयार थी। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने प्रेमिका को ले जाने के लिए बाइक व शादी का खर्च का जुगाड़ करने के लिए चोरी की योजना बनाई। वह फैक्टरी में घुसा तो चौकीदार जाग गया। वह छुपने के लिए जहां गया वहां चौकीदार भी लघुशंका के लिए आ गया। चौकीदार ने उसे पहचान लिया और उसके पिता व मालिक से शिकायत की बात कही। तब उसने चौकीदार की मफलर से गला कसकर हत्या कर दी, फिर चोरी करके भाग गया। बताया कि इन्हीं रुपयों से उसने रिठौरा से 32 हजार में एक बाइक खरीदी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी- जिलाधिकारी

Fri Jan 17 , 2025
अम्बेडकर नगर || जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘CM Dashboard’ के संबंध में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा विभिन्न विभागों के पोर्टल को क्लब कर ‘CM Dashboard’ के नाम से एक एकीकृत पोर्टल बनाया […]

You May Like

advertisement