गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आदेश में अत्याधुनिक प्लास्टि सर्जरी इंस्टीच्यूट का किया गया शुभांरभ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 17 जनवरी: आज शुक्रवार को श्रीगणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में अत्याधुनिक प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीच्यूट जनता को समर्पित कर दिया गया। जिसकी शुरूआत आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल ने फीता काट कर की। इस मौके पर बोलते हुए डा. एच.एस. गिल ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीच्यूट अत्याुधिकन सुविधाओं से लैस है और जनता की मांग और क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए यह विभाग स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित इंस्टीच्यूट का कार्यभार बेहद अनुभवी चिकित्सकों के हाथों में रहेगा ताकि यहां आने वाले रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. आर.के. शर्मा, डा. अरमान खोसा गिल और डा. विनय कारवल ने बताया कि सडक़ हादसे के घायल,आग की चपेट में आने वाले या फिर केमिकल से जले रोगियों को पीजीआई स्तर का उपचार यहां मिलेगा। आदेश में प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा बेड सोर का उपचार भी बेहरतीन ढंग से किया जा रहा है। इसके अलावा मोटापे का आप्रेशन के बाद चमड़ी के लटकने का उपचार, सडक़ हादसे के बाद रोगी की बाजू का काम करना न करना, नये चबड़े लगाना, कटे अंगों को जोडऩा। इसके अलावा सडक़ हादसों के कारण हाथ या पांव कट जाते हैं लेकिन प्लास्टिक सर्जरी से इसे ठीक करके रोगी को विकलांग होने से बचाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष ने बताया कि जन्म से अंगुलियों का जुडऩा, चेहरे का फ्रेक्चर निर्धारण, जबड़े के फ्रेक्चर को ठीक करना, कान, नाक, चेहरे व खोपड़ी की जन्मजाम विकृतियों की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है। इसके अलावा बच्चों के कटे-फटे होंठ, चिपके हुए तालु, नाक की सर्जरी, स्तन कैंसर का उपचार भी प्लाटिस सर्जरी विभाग दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आदेश अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन विभाग का फायदा उठाए। इस अवसर पर प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा, आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल मौजूद रहे।
आदेश में प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीच्यूट की ओपनिंग करते डा. एच.एस. गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीआईपीआरओ कार्यालय में हुआ हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान प्रस्तावना वाचन

Fri Jan 17 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 17 जनवरी : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में वर्ष भर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह के शुरुआत की घोषणा की है।उन्होंने शुक्रवार को जिला […]

You May Like

advertisement