Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश को नई ऊर्जा व दिशा देने का करता है कार्य : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 19 जनवरी : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश को एक नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की सफलतम कहानियां हम सबके सामने रखते है, इनसे प्रेरणा लेकर देश का हर वर्ग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अग्रसर होता है। यह कार्यक्रम हम सबको कुछ नया करने की ओर संकल्पित करता है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को मन की बात के 118 वें एपिसोड के प्रसारण कार्यक्रम उपरांत उपस्थितजनों को सम्बोधित कर रहें थे।
उन्होंने कहा है कि आगामी 26 जनवरी को देश के संविधान लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहें है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। गणतंत्र के 75 वर्ष होने पर उन्होंने संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया और कहा कि हमारा संविधान पहले से सशक्त हुआ व समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृतिक को प्रदर्शित करता महाकुम्भ का आयोजन भी हमें संगठित होने की प्रेरणा देता है। इसका भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया है। आगामी 25 जनवरी को पूरा देश राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है। इसके लिए भी प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए ज्ञानवर्धन का कार्य करता है। इससे उन्हें पूरे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और विभिन्न संस्कृतियों के बारे भी पता चलता हैं। प्रधानमंत्री के मुख से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बावजूद वहां के लोगों की संघर्ष की कहानियां और उनकी सफलता के किस्से युवाओं को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते है। इस बार के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने देश को नए साल में पहले मन की बात के प्रसारण कार्यक्रम पर नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button