साई की आवासीय योजना के लिए ट्रायल देने के लिए पहुंचे 104 खिलाड़ी

साई की आवासीय योजना के लिए ट्रायल देने के लिए पहुंचे 104 खिलाड़ी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 4 फरवरी : हॉकी कोच नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय कुरुक्षेत्र एसटीसी के लिए हॉकी आवासीय योजना के तहत खिलाडिय़ों को रखा जाना है। इस आवासीय योजना के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से हॉकी के 104 खिलाडिय़ों ने ट्रायल दिया है।
हॉकी कोच नरेन्द्र ठाकुर ने आज यहा बातचीत करते हुए कहा कि साई के सहायक निदेशक एवं इन्चार्ज बाबू राम रावल के मार्गदर्शन में द्रोणाचार्य हॉकी स्टेडियम में 4 से 6 फरवरी तक चलने वाली हॉकी आवासीय योजना के लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस ट्रायल प्रक्रिया में 104 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और साई के सेवानिवृत चीफ हॉकी कोच गुरविन्द्र कोच व हॉकी कोच सोहन लाल, हॉकी कोच साहिल ने सामान्य फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया।
उन्होंने कहा कि साई की आवासीय योजना के तहत 1 जनवरी 2010 की जन्म तिथि वाले खिलाडिय़ों को ट्रायल के लिए बुलाया गया था। जो खिलाड़ी साई द्वारा निर्धारित मापदंडों और टेस्ट में उर्तीण रहेगा उस खिलाड़ी का साई आवासीय योजना के लिए चयन किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर मातृशक्ति उद्यमिता योजना : नेहा सिंह

Tue Feb 4 , 2025
महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर मातृशक्ति उद्यमिता योजना : नेहा सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 4 फरवरी : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, […]

You May Like

advertisement