शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से 8 लाख का सामान व नकदी जलकर राख

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लगी गई। जिसमें करीब सात-आठ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर के सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब तीन घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बारादरी थाना क्षेत्र के काजी टोला निवासी शहीना इलाही पत्नी स्व: एहराम इलाही ने बताया कि गुरुवार को वह अपने एक रिश्तेदार के यहां बच्चों के साथ शादी में शामिल होने गई थीं। घर में ताला लगा हुआ था। रात करीब 12 बजे उनके पास फोन आया कि उनके घर में आग लग गई है। इसके बाद वह परिवार के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके से पहुंची गई। जिसके बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
परिजनों ने बताया कि घर में उनकी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बेटी को दहेज में देने वाला सारा सामान इकठ्ठा कर लिया था। जेबर, कपड़े, फर्नीचर और नकदी आदि सामान घर पर रखा हुआ था, लेकिन आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बारादरी थाने में तहरीर दे दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकान पर कब्जा कर बुलडोजर चलाकर तोड़ने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Sat Feb 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नैनीताल हाईवे के किनारे एक मकान पर जबरन कब्जा करने और बुल्डोजर चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बुल्डोजर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement