आजमगढ़:महराजगंज कोतवाल ने पत्रकारों से बनाई दूरी,घटना की जानकारी देना नहीं समझते जरूरी

आजमगढ़:महराजगंज कोतवाल ने पत्रकारों से बनाई दूरी,घटना की जानकारी देना नहीं समझते जरूरी

आजमगढ़:महराजगंज कोतवाली पर नवागत कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र को कार्यभार ग्रहण किए अभी सप्ताह भर भी नहीं हुआ और उन्होंने अपने तानाशाही रवैये का शिकार सबसे पहले स्थानीय पत्रकारों को बनाया |और कहां की जिले के सभी बड़े-बड़े पत्रकारों से मेरे अच्छे संबंध हैं मैं छोटे लोगों को कोई जानकारी देना मुनासिब नहीं समझता हूं |

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कुछ स्थानीय पत्रकारों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं और पुलिस के आगामी कृयाकलापों के बारे में जानने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने मित्रों की फेहरिस्त में दर्जनों ब्यूरो चीफ और चैनल के पत्रकारों का नाम गिना डाला |
गत रविवार को क्षेत्र के मझौवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत की जानकारी करने के लिए स्थानीय मीडिया के लोगों ने जब उनसे पूछा तो भड़क गये और कहां कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है | घटना कैसे हुई इसकी जानकारी आपलोग पीड़ित परिवार से पता करिए | उन्होंने पत्रकारों की कार्यशैली और योग्यता पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कोई भी एक माइक लेकर पत्रकार बन जाता है और जानकारी लेने चला आता है।जानकारी मांगने पर पत्रकारों के साथ उचित व्यवहार न करना, खबर को कवर करने से रोकना, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई, स्थानीय पत्रकार को माइक वाला पत्रकार बताना तथा ब्यूरो चीफ से अपने सम्बन्ध बताकर स्थानीय पत्रकारों को महत्वहीन समझ कवरेज से रोकना आदि से आहत होकर स्थानीय पत्रकारों ने सोमवार को एक बैठक कर कोतवाल के तानाशाह रवैये के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में आम जनता को न्याय किस प्रकार मिलेगा | वहीं जब इस संबंध मे कोतवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम पत्रकारों से क्यों पंगा लेंगे हम तो जहा भी रहे है है वहां पत्रकार बंधुओं से हमारे अच्छे संबंध रहे चाहे सिधारी हो कोतवाली आजमगढ़ हो आदि।हरजगह अच्छे संबंध थे और यहाँ भी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निश्शुल्क सेवा शिविर में 167 मरीजों के आंखों की की गई जांच, दी गई मुफ्त दवा

Mon Feb 10 , 2025
निश्शुल्क सेवा शिविर में 167 मरीजों के आंखों की की गई जांच, दी गई मुफ्त दवा।सगड़ी (आजमगढ़):अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चगईपुर में सोमवार को केएल जी सेवा सदन एवं चाइल्ड केयर अजमतगढ़ द्वारा 167 नेत्र रोगियों का निश्शुल्क परीक्षण किया गया और उन्हें दवाई दी गई।सुबह 11:00 से 4:00 […]

You May Like

Breaking News

advertisement