केयूके स्पार्टन टीम के उपकप्तान अंशुल शर्मा ने जड़ा शतक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

62 गेंदों में बनाए नाबाद 103 रन, मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब।

कुरुक्षेत्र, 10 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में केयूके गैर-शिक्षक कर्मचारी टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैचों में रविवार को एडमिन प्लेयर्स केयूके व केयूके स्पार्टन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडमिन प्लेयर्स की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए जिसमे नारायण शर्मा ने 6 चौके व 2 छक्के के साथ 60 रन व सुमित ने 30 रन बनाए। वहीं स्पार्टन टीम की ओर से रामेश्वर दास, सुशील यादव व कप्तान हरीश गैरोला ने 2-2 तथा अशोक थापा ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयूके स्पार्टन टीम के ओपनर बल्लेबाज उपकप्तान अंशुल शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 62 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली जिसमें 16 चौके व 3 गगनचुम्बी छक्के शामिल रहे। उनके साथ कप्तान हरीश गैरोला ने भी 39 रन की अहम पारी खेली तथा बिना विकेट खोए मैच को 18 ओवर में जीत लिया। मैच के बाद कप्तान हरीश गैरोला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि 10 विकेट से मैच जीतकर उनकी टीम के हौंसले बुलंद है। प्रतियोगिता के आगामी दो मैच बुधवार को स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी उर्तीण कर रहे है आईएएस की परीक्षाएं : कृष्ण लाल पंवार

Tue Feb 11 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव कनीपला के राजकीय स्कूल में किया परीक्षा पर चर्चा 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन प्रणाली से विद्यार्थियों को दिए तनाव से मुक्त होकर परीक्षाएं देने के टिप्स। कुरुक्षेत्र 10 फरवरी : हरियाणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement