सतगुरु श्री रामनाथ अरोरा जी की जयंती पर श्रद्धालुओं ने मनाया श्रद्धा पर्व..*100 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर गुरुदेव के आदर्शो को किया साकार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रद्धेय सतगुरु श्री रामनाथ अरोरा जी की पावन जयंती के अवसर पर श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान में स्थानीय झिड़ी धाम आश्रम में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । श्रद्धेय सतगुरु महाराज जी के आदर्शो, संस्कार और रक्तदान करने की प्रेरणा का श्रद्धालुओं में रक्तदान हेतु अच्छा खासा उल्लास और जोश दिखाई दिया और देर शाम तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
व्यास पीठ के समक्ष दिव्य भक्तिरस धारा प्रवाहित की गई और अविरल भंडारे का भी आयोजन किया गया । रक्तदान प्रातः 9 बजे से ही प्रारंभ हो गया था और सांय 5 बजे तक चला । रक्तदान हेतु स्थानीय IMA की टीम से डॉक्टर जे पी एस सेठी,डाक्टर सपना आर्य,रवींद्र, मनोज,तृप्ति अरोड़ा,अर्चना दुआ,महेश कपूर,अशोक विरमानी,अल्पना खत्री और मनोज ने सराहनीय योगदान दिया । भक्ति रसधारा में श्री सचिन खत्री,देवेंद्र दुआ,योगेश अरोड़ा,एकता अरोड़ा, आदित्य साहनी,संगीता कपूर,सोनिया गुलाटी,सचिन सचदेव,किशन कपूर,जसिका,दीप्ति चावला,कोमल सिधवानी और जगदीश भाटिया ने भाव पूर्ण गुरु भजनों की गंगा प्रवाहित की । कार्यक्रम में श्रद्धेय सतगुरु देव के प्रवचनों को साध संगत ने तन्मयता से श्रवण किया । कार्यक्रम में संजीव सोई, प्रेम भाटिया, राजीव साहनी(बंटू),विनीत अरोड़ा,संजय ढंग,गौतम,अभिषेक चावला,गुलशन छाबड़ा का सराहनीय योगदान रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

Fri Feb 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहपुरा अंडर पास से चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 दिन पहले पिपरिया गांव निवासी मुकुट सिंह की बाइक अपने गांव से […]

You May Like

Breaking News

advertisement