पारिवारिक विवाद के चलते व्यापारी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कैंट क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यापारी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैंट क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी 43 वर्षीय व्यापारी यशपाल पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद से जूझ रहे थे और साथ ही व्यापार में आ रही परेशानियों को लेकर मानसिक तनाव में थे। मृतक यशपाल की पत्नी कंगना ने बताया कि उनका बेटा होटल व्यवसाय से जुड़ा है, जबकि बेटी हाईकोर्ट में वकील के रूप में कार्यरत है। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कैंट पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से वह मानसिक तनाव में थे, लेकिन उन्होंने अचानक यह कदम उठा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निलंबित चकबंदी लेखपाल गिरोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Tue Feb 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना बारादरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर अवैध कब्जा करने वाले निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार के गिरोह के एक आरोपी सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल […]

You May Like

advertisement