केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स भी महाशिवरात्रि पर्व में हुए शामिल।

कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जोड़ते हुए श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रमों एवं पूजन में श्री जयराम सैनिक स्कूल के नन्हे भावी सैनिक कैडेट्स भी शामिल हुए। महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित विद्यालय की प्राचार्या अंजू अग्रवाल ने पूजन उपरांत शिवलिंग पर अभिषेक किया। इस के बाद सामूहिक शिव स्त्रोत वाचन कर भगवान भोलेनाथ की आरती की गई। इस मौके पर शिव भजनों से वातावरण शिवमय हो गया। प्राचार्या ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव तीनों लोकों के स्वामी हैं। वे निराकार एवं निश्छल हैं। थोड़ी सी भक्ति से ही तत्काल प्रसन्न होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि को शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। यह भी मान्यता है कि शिवरात्रि की मध्य रात्रि में ही भगवान शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए रात्रि में जागरण करके शिव आराधना का सर्वाधिक महत्व होता है। हमें सच्चे मन एवं पवित्रता से भगवान शिवजी की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का पूजन करते हुए जयराम पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का मंत्रोच्चारण के साथ आसन सजाया गया

Tue Feb 25 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और शक्ति के मिलन का अदभुत अवसर है : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों द्वारा दरबार में महाशिवरात्रि के अवसर पर किए जा रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का 26 फरवरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement