धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है विश्व भर में : राम प्रसाद पॉल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने किया कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों का अवलोकन।
चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
कुरुक्षेत्र 25 फरवरी : त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों साल पूर्व भगवान श्रीकृष्ण पूरी मानवता को कर्म करने का संदेश देने के लिए गीता के उपदेश दिए। इसलिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में पूरे विश्व भर में अपनी पहचान बना चुका है। इस पावन धरा पर हर वर्ष लाखों लोग पहुंचते है, इससे कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश से एक विशेष संदेश लेकर अपने प्रदेश को लौट रहे है।
डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में अधिकारियों के संग अपने मन की बात को साझा कर रहे थे। इससे पहले त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल पंजाब मालवा से बीजेपी संगठन मंत्री गोपाल सोनी, पूर्व चेयरमैन हरियाणा कृष्ण ढुल, हरियाणा 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने गीता स्थली ज्योतिसर, श्रीकृष्ण संग्रहालय, पैनोरमा, ब्रह्मसरोवर, गीता ज्ञान संस्थान सहित अन्य तीर्थ स्थलों का अवलोकन किया। इसके उपरांत चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर के साथ-साथ सभी मेहमानों को कॉफी टेबल बुक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ऐसी पावन धरा है जिस धरा से पूरे विश्व को शिक्षा, संस्कारों के साथ-साथ गीता के उपदेशों का ज्ञान हुआ। यह गीता के उपदेश आज भी पूर्णतया प्रासंगिक है, जो मनुष्य पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का अनुसरण करता है। उसका जीवन सार्थक हो जाता है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस सरकार ने गीता स्थली ज्योतिसर अनुभव केंद्र जैसे संग्रहालय बनाकर महाभारत काल के हर पहलू को जीवंत करने का प्रयास किया गया है। चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला और तीर्थों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।