महाशिवरात्रि पर्व पर महा मंडलेश्वर धाम पर भक्तों की उमड़ी भीड़, मंदिरों में सुबह से लगे हर हर महादेव के जयकारे

महाशिवरात्रि पर्व पर महा मंडलेश्वर धाम पर भक्तों की उमड़ी भीड़, मंदिरों में सुबह से लगे हर हर महादेव के जयकारे

मेहनगर आजमगढ़

देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मेहनगर के प्रसिद्ध महा मंडलेश्वर धाम मंदिर में सुबह से शिव भक्तों की लंबी कतारे लगी, हर हर महादेव के जय घोष के साथ बढ़ती भीड़ की परवाह किये बिना ही लोगों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र चढ़ाया। शिव मंदिरों पर सबसे अधिक भीड़ महिलाओं व लड़कियों की रही जहां माथे पर चंदन रोली का टीका लगाकर हाथ मे मोबाइल लिए लड़कियों ने खूब सेल्फी ली। गुरु शिष्य परंपरागत को जीवंत रखने वाला यह प्राचीन मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है जहां स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया । मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। शिव मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि पर किए गए पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यहां प्राचीन काल से ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं मंदिर के पास एक बड़ा पोखरा है बताया जाता है की इस पोखरे में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते है भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी जो भीड़ को देखते हुए काफी मुस्तैद थे वहीं क्षेत्र के भंवरपुर तरवां करनेहुवा महादेव घाट लखराव पोखरा गौतमेश्वर महादेव मंदिर खजुरा आदि जगहों पर रामायण कीर्तन के साथ पूजा पाठ होता रहा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिरड़ी साईं सर्वदेव मंदिर श्यामगंज में भगबान भोले नाथ की कृपा से सभी ने किया कल्याणार्थ रूद्राभिषेक ( शिवार्चन)

Thu Feb 27 , 2025
श्री शिरड़ी साईं सर्वदेव मंदिर श्यामगंज में भगबान भोले नाथ की कृपा से सभी ने किया कल्याणार्थ रूद्राभिषेक ( शिवार्चन) दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे भगबान भोलेनाथ की कृपा से सभी के कल्याणार्थ रुद्राभिषेक ( शिवार्चन) किया गया सांग्बेद संस्कृत महाविद्यालय के […]

You May Like

advertisement