जग ज्योति दरबार में फुलेरा दूज पर होगा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में होगा फूलों के साथ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि फुलेरा दूज के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से भव्य पूजन होगा। उन्होंने फुलेरा दूज पूजन का महत्व बताया कि फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा का विधान है। फुलेरा दूज का त्यौहार ब्रज की तर्ज पर मुख्य रूप से मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली जाती है और उन्हें फूल, फल, मिठाई का भोग लगाया जाता है। कुरुक्षेत्र की धरती पर भगवान श्री कृष्ण का बार बार आगमन हुआ है। यहीं भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया। इस लिए भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में फुलेरा दूज का महत्व बढ़ जाता है। फुलेरा दूज पंचांग के अनुसार 1 मार्च को मनाई जा रही है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाल्गुन अमावस्या पर हुआ भगवान विष्णु और भगवान शिव का पूजन

Thu Feb 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। फाल्गुन अमावस्या की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व होता है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने सर्वकल्याण की भावना से महाशिवरात्रि के अवसर पर किए जा रहे सवा लाख महामृत्युंजय जाप का […]

You May Like

Breaking News

advertisement