फाल्गुन महीने की श्री विनायक चतुर्थी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवान श्री गणेश जी की शरण में जीवन के सभी विघ्न समाप्त हो जाते हैं।
 
कुरुक्षेत्र, 3 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में फाल्गुन महीने की श्री विनायक चतुर्थी का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से स्वामी पृथ्वी पुरी ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का दिन होता है। कोई भी पूजा भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणेश के बिना सम्पन्न नहीं हो सकती है। विनायक चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रसिद्ध पर्वों में से एक है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। स्वामी पृथ्वी पुरी ने बताया कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी कृपा सदैव के लिए प्राप्त की जा सकती हैं। भक्तों को भगवान गणेश की दिव्य ऊर्जा से जुड़ने का मौका मिलता है और उनके सभी कष्टों का अंत होता है। विनायक चतुर्थी पर चंडीगढ़ से यजमान परिवार रघुबीर सिंह, नित्या सिंह एवं परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, सुषमा देवी, विकास, धनंजय सिंह, चेतना व शशि बाला इत्यादि भी मौजूद रहे।
पूजन करते हुए श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांवरे सलोने का कोई ना जवाब….भजन पर झूमें श्रद्धालु

Tue Mar 4 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गणेश मित्र मंडल ने करवाया खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा। कुरुक्षेत्र, 3 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) कुरुक्षेत्र द्वारा मेन बाजार थानेसर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु […]

You May Like

Breaking News

advertisement