श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा श्री राजेश पुरोहित के असामयिक निधन पर हार्दिक संवेदनाएँ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 2 मार्च : संग्रहालय के कॉर्डिनेटर राजेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि श्रीकृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के पूर्व क्यूरेटर एवं उपनिदेशक तथा इलाहाबाद संग्रहालय एवं इंडियन म्यूजियम, कोलकाता के पूर्व निदेशक राजेश पुरोहित का निधन आज 2 मार्च 2025 को सुबह 2 बजे चेन्नई स्थित ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल हुआ। वह वर्तमान में जगन्नाथ पुरी, ओडिशा में परिवार सहित रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार आज जगन्नाथ पुरी, ओडिशा में होगा।
संग्रहालय के कॉर्डिनेटर राजेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने राजेश पुरोहित एवं उनकी पत्नी शर्मिला पुरोहित के साथ मिलकर सन् 1987 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संचालित पुरातत्व संस्थान, नई दिल्ली के ओर से प्रशिक्षु पुरातत्वविद् के रूप में थानेसर स्थित हर्ष के टीले का उत्खनन किया था। इसके पश्चात राजेश पुरोहित ने सन् 1990 में श्रीकृष्ण संग्रहालय को अपनी सेवाएं दी। श्रीकृष्ण संग्रहालय के संग्रह को बढ़ाने हेतु उनके अप्रतिम योगदान के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उनके समर्पित प्रयासों के कारण ही इस संग्रहालय ने भारत के अग्रणी संग्रहालयों में अपना स्थान बनाया है। संग्रहालय के साथ-साथ 48 कोस कुरुक्षेत्र तथा हरियाणा की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विरासत के अनुसंधान एवं अन्वेषण में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के अनुसंधान के साथ-साथ संग्रहालय के पुरातात्विक संग्रह को संजोने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। उनका निधन श्रीकृष्ण संग्रहालय के साथ-साथ हरियाणा के पुरातत्व के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। संग्रहालय के प्रभारी बलवान सिंह ने कहा कि उन्होंने श्रीकृष्ण संग्रहालय में एक नई कार्य संस्कृति को विकसित करने में बड़ा योगदान दिया था। आज भी संग्रहालय समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेता रहता था। उन्होंने कहा कि इस गहन दुख की घड़ी में संग्रहालय उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है तथा संग्रहालय परिवार भगवान श्रीकृष्ण से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता है। निश्यच ही उनकी विरासत आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीष्म कुण्ड बाण गंगा तीर्थ मन्दिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 15 मार्च से प्रारंभ : महंत जय नारायण दास

Tue Mar 4 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 भीष्म कुण्ड बाण गंगा तीर्थ मन्दिर में किया गया पूजा पाठ अनुष्ठान से दरिद्रता से मुक्ति और मोक्ष दिलाता है।कथा आयोजन में देश विदेश से संत,महंत महामंडलेश्वर भाग लेंगे। कुरुक्षेत्र 3 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन तीर्थ भीष्म […]

You May Like

Breaking News

advertisement