ब्रह्मसरोवर में एक बाल्टी के लिए एक रुपया और स्नान करने के लिए 5 रुएया जजिया कर लगाया था औरंगजेब ने : धुमन सिंह किरमच

ब्रह्मसरोवर में एक बाल्टी के लिए एक रुपया और स्नान करने के लिए 5 रुएया जजिया कर लगाया था औरंगजेब ने : धुमन सिंह किरमच।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

औरंगजेब था सबसे क्रूर शासक।
समाजवादी पार्टी के सांसद अब्बू आजमी को सोच समझकर देना चाहिए था ब्यान।
सासंद अब्बू आजमी ने कहा कि औरंगजेब अच्छा शासक था
उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने सांसद अब्बू आजमी के ब्यान की निंदा की।

कुरुक्षेत्र 7 मार्च : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठï नेता धुमन सिंह किरमच ने कहा कि औरंगजेब सबसे कू्रर शासक था। इस शासक ने हिन्दुओं पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोडी थी। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में 1700 ई० में श्रद्वालुओं पर भारी भरकम जजिया कर लगाने का काम किया था। इस शासक ने पानी की एक बाल्टी पर एक रुपया और स्नान करने पर 5 रुपए का जजिया कर लगाया था। यह जजिया कर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा कर था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धुमन सिंह किरमच शुक्रवार को सेक्टर 7 आवास पर समाजवादी पार्टी के सांसद अब्बू आजमी के ब्यान की निंदा कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में महाकुंभ के बाद एक अच्छा, सुंदर और सनातन का एक वातावरण बना था। जब-जब भी देश में अच्छा वातावरण बनता है तब-तब इंडिया जैसे गठबंधन और विपक्षी पार्टियां देश का माहौल खराब करने का प्रयास करते है। इस कडी में ही इंडिया गठबंधन से जुड़ी समाजवादी पार्टी के सांसद अब्बू आजमी ने औंरगजेब को एक अच्छा शासक कहा है। इस ब्यान की पूरे देश में आम व्यक्ति भी कडी निंदा कर रहा है। इस शासक ने हिन्दुओं पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोडी और इतिहासकारों की माने तो रोजाना सवा मण जनेऊ उतारने का काम औरंगजेब के कार्यकाल में ही किया गया। इस शासक ने हिन्दुओं को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए जो अत्याचार किए वो किसी से छिपे नहीं है।
उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने लगभग 50 साल शासन किया और अपने शासन काल में जजिया कर को भी तबजो दी। इस जजिया कर से धर्मक्षेेत्र कुरुक्षेत्र भी अछूता ना रहा। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और सरस्वती में हजारों लोग प्राचीन काल से स्नान करने और पिंडदान करवाने के लिए आते थे। इस तीर्थ स्थल की पुराणों, ग्रंथों में महत्ता का वर्णन किया गया है। इसी औरंगजेब के शासनकाल में कुरुक्षेत्र के राजा कुरु ने श्रद्घालुओं पर भारी भरकम जजिया कर लगाने का काम किया था। इस राजा ने वर्तमान में जहां बौद्घ स्तूप स्थित है, इसी जगह पर राजा कुरु ने जजिया कर ना देने वाले श्रद्घालुओं पर नजर रखने वाले हथियारों से लैस सैनिकों की टीम बैठाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि राजा कुरु ने सन 1700 ई० में एक बाल्टी पानी पर एक रुपए और स्नान करने पर 5 रुपए का जजिया कर लगाया था। यह कर उत्तर भारत में लगने वाले जजिया कर में सबसे ज्यादा कर था।
उन्होंने बीएम पांडे और सी दरोजे द्वारा लिखी पुस्तक थानेसर एंड इटस विक्टिनी, इतिहासकार श्री राम गोपाल लिखी पुस्तक हिन्दु टैम्पल, बर्नियर द्वारा लिखी पुस्तक मुगल ट्रैवल इंडिया, मोनची, सतीश चंद्रा सहित अन्य कई इतिहासकारों की पुस्तकों में ब्रह्मसरोवर पर लगाए जजिया कर और औरंगजेब के शासनकाल का विस्तृत ब्यौरा अंकित है। उन्होंने कहा कि ऐसे कू्रर शासक को अच्छा शासक कह कर सांसद अब्बू आजमी ने इंडिया गठबंधन की सोच को दर्शाने का काम किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योगपति नितिन गोयल प्रधान एवं राजेंद्र सिंघल बने अग्रसेन पब्लिक स्कूल के महासचिव

Sat Mar 8 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र,7 मार्च : धर्मनगरी के नामचीन अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 (दी महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सोसाइटी रजि.) के कार्यकारणी के चुनाव आगामी दो वर्षों के लिए सम्पन हो गए हुए। इन चुनावो में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उद्योगपति नितिन गोयल को स्कूल मनेजमेंट कमेटी का प्रधान निर्विरोध […]

You May Like

Breaking News

advertisement