कलयुग में भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल और सहज साधन भगवान की कथा है : विष्णु दास

कलयुग में भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल और सहज साधन भगवान की कथा है : विष्णु दास।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र धाम : गांव नरकातारी भीष्म कुंड तीर्थ पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का कल चतुर्थ दिवस में भगवान के परम भक्त श्री प्रहलाद का पावन चरित्र श्री ध्रुव का पावन चरित्र श्री वामन भगवान का पावन चरित्र श्री श्री राम जन्मोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्म का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। भागवत कथा सुनाते हुए व्यास विष्णु दास जी ने कहा भगवान की कथा से जीव के सारे दुख समाप्त हो जाते हैं एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य है भगवत प्राप्ति कलयुग में भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल और सहज साधन भगवान की कथा है।
महामंडलेश्वर श्री जय नारायण दास महाराज के सन्निधि में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में पधारे श्री अयोध्या से महंत अयोध्या दास महंत श्री राम प्यारे दास महंत श्री आनंद दास आचार्य सत्य प्रकाश एवं समस्त नरकातारी के ग्राम वासी भागवत कथा सुन आनंद मुग्ध रहे।
श्री वृंदावन धाम से पधारे श्री माधव दास महाराज श्री गोविंद दास महाराज एवं रामकृष्ण दास महाराज के मुखारविंद से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र भाजपा कार्यलय में पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में की नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा

Mon Mar 17 , 2025
कुरुक्षेत्र भाजपा कार्यलय में पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में की नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पूर्व महामंत्री तेजीन्द्र सिँह गोल्डी को बनाया गया नया अध्यक्ष। कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कुरुक्षेत्र कार्यालय में आज एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement