आदेश में अरदास के साथ पैरामैडिकल होस्टल का निर्माण कार्य शुरू

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : बुधवार को मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में अरदास के साथ नये नर्सिंग एवं पैरामैडिकल होस्टल के निर्माण कार्य की शुरूआत कर दी गई। इस दौरान बोलते हुए आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा.एच.एस. गिल ने कहा कि आदेश ग्रुप से जुड़े हर व्यक्तित्व के सहयोग के साथ आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नित नयी बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पैरामैडिकल छात्रों की आवश्यकता को देखते हुए इस निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है और जल्द ही इसका कार्य मुकम्मल कर लिया जाएगा। डा. एच.एस. गिल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जिस जिस लक्ष्य के साथ आदेश में आए है उस सपने को साकार करके यहां से निकले और समाज व देश में अपनी सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि आदेश में छात्रों को सशक्त शिक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण भी दिया जा रहा है । इस अवसर पर एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल, प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा, डा. नरेश ज्योति सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
पैरामैडिकल होस्टल की शुरूआत के मौके पर स्टॉफ के साथ डा. एच.एस. गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सेवा समिति रजिस्टर्ड बरेली द्वारा आयोजित अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए की प्रेसवार्ता

Thu Mar 20 , 2025
पवन कालरा बरेली : अग्रवाल सेवा समिति रजिस्टर्ड बरेली द्वारा 22-23 मार्च को अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन अग्रसेन पार्क, रामपुर बाग, बरेली में आयोजित किया जाएगा।इस सम्मेलन में अभी तक के परिचय सम्मेलन के इतिहास में पहली बार लड़कियों के रजिस्ट्रेशन अधिक आए […]

You May Like

Breaking News

advertisement