दुनियाभर में बढ़ रहा सनातन का सम्मान, महायज्ञ में पहुंचे विदेशी यजमान

दुनियाभर में बढ़ रहा सनातन का सम्मान, महायज्ञ में पहुंचे विदेशी यजमान..

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा भी महायज्ञ में शिरकत करने पहुंचे, यज्ञ सम्राट का लिया आशीर्वाद।
वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ में अहम योगदान : स्वामी संपूर्णानंद।
कुरुक्षेत्र में 1008 हवन कुंडों में प्रज्ज्वलित हो रही अग्नि और धुएं से पवित्र हो रहा वातावरण।
कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही।

कुरुक्षेत्र, 21 मार्च :
जी हां, दुनियाभर में सनातन का प्रचार और सम्मान इस कदर बढ़ रहा है कि कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित हो रहे महायज्ञ में अब विदेशी यजमान भी पहुंचकर आहुतियां डाल रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह कोलंबिया से पहुंचे दंपत्ति ने महायज्ञ में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की फिर हवन कुंड के समक्ष बैठकर मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालीं। उन्होंने यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास जी से आशीर्वाद भी लिया।
पूर्व शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा भी महायज्ञ में हुए शामिल।
कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने महा यज्ञ में भाग लिया, आहुतियां डालीं और यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम दास जी से आशीर्वाद भी लिया।
वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ में अहम योगदान : स्वामी संपूर्णानंद।
स्वामी संपूर्णानंद ने महायज्ञ में शामिल होकर कहा कि जिस प्रकार समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है, उस प्रदूषित वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ की भूमिका सबसे अहम है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।
हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही।
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 1008 हवन कुंडों में जल रही अग्नि, और धुएं न केवल धर्मनगरी का वातावरण पवित्र हो रहा है बल्कि लगातार चल रहे मंत्रोच्चारण से धर्मनगरी भक्तिमय हो चुकी है।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में 18 मार्च 27 मार्च तक होने वाले 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही हैं। श्रद्धालुओं में भी महायज्ञ के प्रति गहरी श्रद्धा व उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्वालु यहां पहुंचने शुरू हो जाते हैं।
महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें : साहिल सुधा।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा और उनकी धर्मपत्नी सुगंधा सुधा इस महायज्ञ में यजमान के रूप में सारा दिन जहां भक्ति भाव के साथ आहुतियां डाल रहे हैं वही श्री राम कथा, दिव्या महाआरती में भी भाग लेकर सभी धर्म प्रेमियों से भी अपील कर रहे हैं कि वे इस महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भाग्य बने।
यज्ञशाला में खास तौर पर धोती पहना व्यक्ति ही कर सकता है प्रवेश।
आपको बता दें कि यज्ञशाला में धोती पहना व्यक्ति ही प्रवेश कर सकता है। पारंपरिक परिधान धारण किए यजमान ही यज्ञ शाला में बैठकर आहुतियां डाल रहे हैं। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन कुंड में डल रही आहुतियों से वातावरण स्वच्छ और पवित्र हो रहा है।
प्रतिदिन सुबह से दोपहर हो रहा यज्ञ, फ़िर श्रीराम कथा, फिर दिव्य महाआरती।
गौरतलब है कि यज्ञशाला में 26 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।
इसी प्रकार प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्य महाआरती स्वामी हरिओम जी द्वारा की जा रही है।
26 मार्च को होगी धर्म संसद, जुटेगा संत समाज।
काबिलेजिक्र है कि 26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देश भर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे।
24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके यज्ञ सम्राट।
गौरतलब है कि यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ 102वाँ महायज्ञ होगा जिसको लेकर देश भर के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह है। इस महायज्ञ में संपूर्ण भारतवर्ष से संत महात्मा, ऋषि, महंत, ब्राह्मण, सनातनी भक्तजन शामिल होंगे। इस महायज्ञ से पूरे विश्व में सनातन और शांति का संदेश जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लक्ष्य पाने के लिए दिन-रात अथक मेहनत करें : नवीन जिन्दल

Sat Mar 22 , 2025
लक्ष्य पाने के लिए दिन-रात अथक मेहनत करें : नवीन जिन्दल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईएमसीएमटी के छात्रों ने पोलो मैच का आनंद लिया,सांसद नवीन जिन्दल ने छात्रों से अथक मेहनत करने की अपील की। कुरुक्षेत्र, 21मार्च : जीवन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement