नि:स्वार्थ भावना से किया भलाई का कार्य व जरूरतमंदों की सहायता कभी व्यर्थ नहीं जाती : सुदर्शन मुखीजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विशाल फ्री मैडिकल कैम्प मेें 211 ने करवाई जांच।

हिसार : नि:स्वार्थ भावना से किया भलाई का कार्य व जरूरतमंदों की सहायता कभी व्यर्थ नहीं जाती और वह कार्य हमेशा सफल होता है, क्योंकि ऐसे कार्यो में परमपिता परमात्मा स्वयं विराजमान हो कर सभी कार्य सफल करते है। उक्त वक्तव्य, भजन सम्राट श्री सनातन धर्म सेवा समिति के मुख्य सेवादार सुदर्शन मुखीजा ने स्थानीय पटेल नगर मार्किट में स्थित पंचायती पंजाबी धर्मशाला में श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए लगाए गए 12 वें विशाल फ्री मैडिकल कैम्प मेें उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए यह बात कहीं।
फ्री मेडिकल कैम्प के प्रारंभ से पूर्व, समिति प्रमुख सुदर्शन मुखीजा नवनिर्वाचित पार्षद राजेन्द्र बिड़लान,डॉ. नमृता अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रभु भक्त अनिल सहगल, व सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से फ्री मैडिकल कैम्प का शुभारंभ किया।
मैडिकल कैम्प में नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ. नमृता अग्रवाल व उनकी टीम ने शिविर में आए 211 मरीजों की आंखों की जांच करके उन्हें दवाईयां चश्मे दिए। इस के अलावा काफी मरीजों की आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी जो समिति द्वारा फ्री करवाए जाएंगे व इसके अलावा नम्बर के चश्मे व दवाइयां उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सेवा समिति के सदस्यों ने आए अतिथियों व वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिंह भेंट किया।
इस मौके पर समिति प्रमुख सुदर्शन मुखीजा, डॉ. प्रभु भक्त अनिल सहगल, हरीश मधु, अश्विन मुखीजा,एच आर ठकराल, विरेंद्र रहेजा,भूषण कालड़ा, राहुल सहगल, अशोक मुखीजा, मंजू ठकराल, साक्षी डुडेजा, ईश्वर देवी, सीमा डुडेजा,अनुराधा, इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीष्म कुण्ड बाण गंगा तीर्थ के महंत बने जयनारायण दास

Sun Mar 23 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 कई राज्यों से आय संत समाज एवं गांव वासियों द्वारा जयनारायण दास को मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से महंत बनाया गया। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : गांव नरकातारी में स्थित भीष्म कुंड बाण गंगा तीर्थ मंदिर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement