अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 व 10 अप्रैल को, 3 अप्रैल तक होंगे पंजीकरण

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : आगामी 9 व 10 अप्रैल को शहर में भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की प्रगति व तैयारियों के बाबत श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के कार्यकारणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की विशेष बैठक कैंप कार्यालय श्री राम कॉम्प्लेक्स पर हुयी। बैठक में सम्मेलन की प्रगति व तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
संरक्षक अजय अग्रवाल व अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 व 10 अप्रैल को दि कुबेर होटल मिनी बाईपास रोड, कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने कर्मचारी नगर पर आयोजित किया जा रहा है। अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसमाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीकरण किये जा रहें है. परिचय सम्मेलन संयोजक सुधीर अग्रवाल व मीडिया प्रभारी एड़वोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्र समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के अब तक 250 पंजीकरण किये जा चुके है ।
इस दौरान संरक्षक अजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट,अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल, महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल एडवोकेट कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), राजकुमार अग्रवाल सर्राफ, मीडिया प्रभारी हर्ष कुमार अग्रवाल एडवोकेट, प्रदीप अग्रवाल,आलोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ऋषभ,पंकज अग्रवाल, कमल कुमार गोयल, देवेश अग्रवाल, पराग अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधुगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 25 वां बैवाहिक परिचय सम्मलेन मे तय हुए रिश्ते एवं 200 से अधिक परिवारो मे चल रही है बातचीत

Mon Mar 24 , 2025
अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 25 वां बैवाहिक परिचय सम्मलेन मे तय हुए रिश्ते एवं 200 से अधिक परिवारो मे चल रही है बातचीत पवन कालरा( संवाददाता) बरेली : अग्रवाल सेवा समिति रजि. बरेली द्वारा आयोजित 25वां अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ बरेली के सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement