देहरादून: श्री झंडे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब दून वासियों का तांता

देहरादून: श्री झंडे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब दून वासियों का तांता,
सागर मलिक
सार:देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु

देहरादून। 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। आज श्री झण्डे जी आरोहण के बाद पहला रविवार है। छुट््टी का दिन होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी चहल पहल रही। शनिवार को भी भारी संख्या में दून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी।
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद््दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और श्री झण्डे जी मेले की शुभकामनाएं दी,

। उन्होंने कहा कि श्री गुरु महाराज जी सभी की झोलियां भरते हैं और सबकी मन्नतें मुरादें पूरी करतें हैं। आप सब पर भी श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद व कृपा बनी रहे।

काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। पिछले तीन दिनों से मेले में तिल भर रखने की भी जगह नहीं है। मेले में आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मेले की शाॅपिंग का एक अलग ही आनंद है। मेले में लगे झूले आगन्तुकों को रोमांचित कर रहे हैं।
श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है। क्या बड़ा क्या छोटा हर कोई पवित्र सरोवर के आसपास खड़ा होकर फोटो खिंचवाने को लालाइत दिख रहे हैं,

बड़ों के साथ बच्चांे के लिए भी मेला आकर्षण का विशेष केन्द्र बना हुआ है। मेले में लगी दुकानों में महिलाओं बच्चों सहित हर वर्ग के जरूरत का सामान उपलब्ध है। शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचकर मेले का आनन्द उठा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा:बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

Mon Mar 24 , 2025
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा:बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत,सागर मलिक उत्तराखंड में सड़क हादसों की एक और घटना सामने आई है। रविवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एलआईयू (खुफिया शाखा) के सब […]

You May Like

advertisement