ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा:बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा:बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत,
सागर मलिक

उत्तराखंड में सड़क हादसों की एक और घटना सामने आई है। रविवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एलआईयू (खुफिया शाखा) के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि दोपहर करीब 12:45 बजे कार चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी बगड़धार के पास दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

कार लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। हादसे में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में अकेले सवार थे और अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे

मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और जांच जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रदेश में शिक्षकों के तबादलो की प्रक्रिया हुई शुरू, विभाग ने मांगे विकल्प और आवेदन पत्र

Mon Mar 24 , 2025
उत्तराखंड: प्रदेश में शिक्षकों के तबादलो की प्रक्रिया हुई शुरू, विभाग ने मांगे विकल्प और आवेदन पत्र,सागर मलिकसार:शिक्षकों के तबादलों के लिए विभाग ने विकल्प और आवेदन पत्र मांगे हैं। शिक्षा निदेशक डा.मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अनिवार्य […]

You May Like

advertisement