देहरादून: लच्छी वाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

देहरादून: लच्छी वाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत,
सागर मलिक

सार: डोईवाला के पास लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पोल और बड़े वाहन के बीच एक गाड़ी दब गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

विस्तार:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हुआ है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा हुआ है। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर बचाव अभियान चलाकर वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट के लिए विशेष अभियान जारी

Tue Mar 25 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग इन दिनों ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। यह अभियान विशेष रूप से […]

You May Like

advertisement