उत्तराखंड: शिक्षकों के तबादलो की प्रक्रिया शुरू, जारी हुए दिशा निर्देश

उत्तराखंड: शिक्षकों के तबादलो की प्रक्रिया शुरू, जारी हुए दिशा निर्देश,
सागर मलिक

शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, जारी हुए दिशा-निर्देश
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से विकल्प पत्र और आवेदन मांगने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2025-26 सत्र के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों (एलटी) के अनिवार्य तबादले किए जाएंगे।

तबादले की प्रक्रिया और समयसीमा

सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता और खाली पदों की सूची विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2025 तक अपलोड की जाएगी।

जिन शिक्षकों के नाम अनिवार्य तबादलों की सूची में शामिल होंगे, उन्हें अपना विकल्प पत्र पोर्टल विवरण और 10 विकल्पों के साथ संबंधित संस्थाध्यक्ष के माध्यम से बीईओ को भेजना होगा। यह प्रक्रिया 20 अप्रैल 2025 तक पूरी करनी होगी।

बीईओ संबंधित कार्मिकों की सूची (अनिवार्य और अनुरोध आधारित) 30 अप्रैल 2025 तक सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे।

छूट और अन्य नियम

सुगम से दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों से छूट एक्ट के अनुरूप ही दी जाएगी।

बिना उचित माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और न ही संबंधित कर्मचारी के साथ कोई पत्राचार किया जाएगा।

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रवक्ताओं के तबादले 7 जुलाई के शासनादेश के अनुसार किए जाएंगे।

एक आवेदन पर केवल एक ही श्रेणी के लिए तबादले का आवेदन मान्य होगा।

नोट: 30 अप्रैल 2025 के बाद कोई आवेदन या विकल्प पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: टी बी उन्मूलन में उत्तराखंड की बड़ी सफलता, मिला राष्ट्रीय सम्मान

Wed Mar 26 , 2025
उत्तराखंड: टी बी उन्मूलन में उत्तराखंड की बड़ी सफलता, मिला राष्ट्रीय सम्मान,सागर मलिक सार:उत्तराखंड को टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरुस्कार से किया सम्मानित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का सफल […]

You May Like

advertisement