सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में यूकेजी कक्षा का परिणाम घोषित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में यूकेजी कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंच संचालन करते समय वंशिका शर्मा ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिटल कैम्पस इंटरनैशनल स्कूल के एम.डी. पंकज अरोड़ा थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। पंकज अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है। आज का दिन सभी बच्चो के लिए खास है क्योकि उन्होंने पुरे वर्ष जो मेहनत की है उसका नतीजा है की वो अब अगली कक्षा में प्रमोट हो गए है उन्होंने इस अवसर पर सभी अभिभावकों और बच्चों का स्कूल के वार्षिक समारोह में स्वागत किया । स्चोल्ल की डायरेक्टर रंजना शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सम्पूर्ण शिक्षा एक्टीवीटी बेसड और तकनीकी पर आधारित है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय हमेशा तत्पर है। इसके पश्चात यूकेजी के विदयार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उपस्थित जनसमूह का ‘मन मोह लिया। तत्पश्चात विद्यालय के मुख्य, अध्यापक विपिन कुमार, मुख्य अतिथि व डायरैक्टर रंजना शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल की प्रशंसा की।
कार्यकर्म के अंत में विद्यालय के ‘मुख्य अध्यापक विपिन ने अतिथियों का धन्यवाद किया और मातृ शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि वह विद्यार्थी की प्रथम गुरु होती हैं। शिवाजी और महाराणा प्रताप के उदाहरण देते हुए कहा कि वे इतिहास में एक अच्छे शासक और योद्धा कहलाए जाते हैं जो केवल अपनी माताओं की प्रथम शिक्षा के कारण ही आज भी याद किये जाते है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अष्टकोशी परिक्रमा करने से मिलती है पितरो को मुक्ति : तेजीन्द्र सिंह गोल्डी

Wed Mar 26 , 2025
अष्टकोशी परिक्रमा करने से मिलती है पितरो को मुक्ति : तेजीन्द्र सिंह गोल्डी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। परिक्रमा में शामिल होंगे बड़ी संख्या में लोग : धुम्मन सिंह किरमच। कुरुक्षेत्र : आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, सेक्टर 8, कुरुक्षेत्र में जिला अध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता […]

You May Like

advertisement