ज्ञान मंदिर मे 31 मार्च को होगा नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम

ज्ञान मंदिर मे 31 मार्च को होगा नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं शुभ चैत्र नवरात्रि के अवसर पर त्यागमूर्ति स्वामी चिरंजीपुरी महाराज की प्रेरणा से भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन 31 मार्च दिन सोमवार को सांय 3 बजे किया जाएगा। यह आयोजन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर परिसर मे किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सीताराम कश्यप एवं पार्टी द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजित किया जाएगा। कीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं मे प्रशाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता करेंगें। विशिष्ट अतिथि के रूप मे हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा शिरकत करेंगें। वहीं अनाज मंडी कुरुक्षेत्र के प्रधान सुशील सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें। शनिवार को सुभाष बिंदल, देशराज सिंगला, प्रीति पाल जिंदल, सुरेश, पायल, जय भगवान सिंगला, सौरभ चौधरी, बीबी मित्तल, सतपाल सिंगला, सतीश मित्तल, अर्जुन गर्ग, सुनील गर्ग, राजेश सिंगला, कपिल मित्तल, अजय गोयल, डिंपल व हेमराज तायल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
18 मंजिला ज्ञान मंदिर।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ गया बजट सत्र

Sat Mar 29 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 114 फीसदी रही कार्य उत्पादकता, रिकॉर्ड 86.50 फीसदी तारांकित प्रश्नों पर सदन में चर्चा।विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पत्रकारों के साथ साझा की कार्यक्षमता। चंडीगढ़, 29 मार्च :15वीं हरियाणा विधान सभा का पहला बजट सत्र कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement