वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

केयू जियोलॉजी विभाग की दो छात्राएं कुंदन गोल्ड माइंस प्राइवेट लिमिटेड में चयनित।
कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग की एमटेक अप्लाइड जियोलॉजी से मुस्कान एवं तनु शर्मा का कुंदन गोल्ड माइंस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली में चयन हुआ है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दोनों छात्राओं एवं विभागाध्यक्ष व केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। आईआईटी, आईआईएम और मेडिकल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर देश में प्रतिष्ठित पदों पर सुशोभित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि धरती से सोना निकालने का कार्य करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी कुंदन ग्रुप में जियोलॉजी विभाग की छात्राओं का चयन हुआ है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुस्कान एवं तनु शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एआर चौधरी ने भी दोनों छात्राओं को बधाई दी व बताया कि विभाग में 12वीं के बाद पांच वर्ष का एमटेक अप्लाइड जियोलॉजी व बीएससी के बाद दो वर्ष के लिए एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी कोर्स संचालित है। उन्होंने बताया कि केयू जियोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं का चयन हर वर्ष देश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं गैर- सरकारी संस्थानों एवं प्रतिष्ठित कंपनियों में उच्च पदों पर होता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महादेव गौशाला में धूम धाम से स्वागत हुआ नव सम्वत का

Mon Mar 31 , 2025
श्री महादेव गौशाला में धूम धाम से स्वागत हुआ नव सम्वत का। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : नए वर्ष का पहला दिन और पहला नवरात्रा श्री महादेव गौशाला में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा भगवती के पवित्र ग्रंथ श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ […]

You May Like

advertisement