ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा नवरात्रों में कन्या पूजन एवं कन्या को किए दान का विशेष महत्व है।
 
कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। नवरात्रों के दूसरे दिन मंदिर में दुर्गा मां की प्रतिमा के समक्ष मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्र पूजन करने के साथ ही नवग्रह पूजन भी किया। पूजन के उपरांत अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि नवरात्र महोत्सव मां के भक्तों के लिए महान उत्सव है। इस उत्सव में शामिल होने से श्रद्धालुओं को जीवन के सबसे उत्तम और कल्याण के पल प्राप्त होते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं को नवरात्र के अवसर पर होने वाले पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि इस मौके पर कन्याओं का पूजन तथा कन्याओं को किया गया दान सृष्टि का सबसे बड़ा दान है। कन्या को मिला दान पूरे समाज के कल्याण के लिए होता है। इसलिए इस मौके पर कन्याओं को किसी भी प्रकार के उपहार के रूप में शिक्षा सामग्री का दान संकल्प रूप में करें। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, भाना राम, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मंजीत कौर, सुखवंत कौर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के बीच भजन संकीर्तन करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, मैसी एवं अग्रोहा धाम वैश्य समाज ने ओपी जिंदल को किया नमन

Tue Apr 1 , 2025
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, मैसी एवं अग्रोहा धाम वैश्य समाज ने ओपी जिंदल को किया नमन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। स्टील मैन ओपी जिंदल मशीनों से बात करते थे, कमाल के इंसान थे ओपी जिंदल : राजेश सिंगला। कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान […]

You May Like

Breaking News

advertisement