राजधानी में इर्द का उल्लास: धर्मनगरी में अदा की गई नमाज़, अमन चैन की दुआ के लिए उठे हाथ

राजधानी में इर्द का उल्लास: धर्मनगरी में अदा की गई नमाज़, अमन चैन की दुआ के लिए उठे हाथ,
सागर मलिक
सार:राजधानी देहरादून में ईद का उल्लास नजर आया। वहीं धर्मनगरी हरिद्वा में भी नमाज अदा की गई। अमन-चैन की दुआ के लिए हाथ उठे।
विस्तार: आज सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के अवसर पर राजधानी देहरादून के चकराता रोड और क्लेमेनटाउन स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है।
ईद के पर्व पर दून में आज रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। प्लान सुबह छह बजे से दस बजे तक लागू रहेगा। साथ ही कई जगह बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं।
पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने मुसलमानों से सादगी के साथ ईद मनाएं की अपील की थी। उन्होंने फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी,
ईद के पर्व पर दून में सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।