आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, सर्वाधिक कोच उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन कुमार


आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, सर्वाधिक कोच उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

2023-24 की अपेक्षा 2025 में 20% उत्पादन हुआ अधिक

ब्यूरो अंजनी कुमार

लालगंज, रायबरेली। जनपद के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में इस वर्ष रिकार्ड उत्पादन हुआ है। पिछले फाइनेंशियल इयर के मुकाबले 2024- 25 में आरेडिका ने बीस प्रतिशत ज़्यादा उत्पादन करते हुए 2025 डब्बो का उत्पादन किया है। इतना ही नहीं, रायबरेली के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने ने इस साल वन्देभारत के लिए काम शुरू कर दिया है जिसके तहत अगली दूसरी तिमाही तक रैक तैयार हो जायेगी। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने फाइनेशियल इयर 2024-25 की समाप्ति पर जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना अपने ही रिकार्ड को तोड़ता हुआ दस वर्ष के भीतर 2025 डब्बो के उत्पादन तक पहुँच गया है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2024 में टेक ओवर किये गए रेल पहिया कारखाने में भी पहियों के रिकार्ड उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरेडिका ने 2024 में रेल पहिया कारखाना लिए जाने के बाद इसमें आर्मी के रिटायर्ड टेक्निकल लोगों को लगाया जिन्होंने रिकार्ड उत्पादन किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कारखाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिसर पूरी तरह पर्यावरण फ्रेंडली बनाया जाया रहा है जिसमें खुद का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, चार मेगावाट की सोलर उत्पादन यूनिट, पूरी तरह से ग्रीन कैम्पस और खेल के ऐसे मैदान विकसित हैं जहाँ से राज्य और राष्ट्र स्तरीय खिलाडी निकाले जाने की योजना है। महाप्रबंधक ने बताया कि आसपास गांव के लोगों को कारखाने से जोड़े रखने की मंशा से उनके बीच जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में सुरंग निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा, 125 KM है परियोजना की कुल लंबाई,

Fri Apr 4 , 2025
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में सुरंग निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा, 125 KM है परियोजना की कुल लंबाई,सागर मलिक सार:राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारीऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान,विस्तार:देहरादून। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना मुख्यतया सुरंगों से होकर […]

You May Like

advertisement