थाना भोजीपुरा के नवीनीकृत मैस, भवन/परिसर तथा थाना सौन्दर्यीकरण का एसएसपी ने किया उद्घाटन

थाना भोजीपुरा के नवीनीकृत मैस, भवन/परिसर तथा थाना सौन्दर्यीकरण का एसएसपी ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा ( जिला संवाददाता)

बरेली : थाना भोजीपुरा पर नवीनीकृत मैस, भवन/परिसर के जीर्णोंद्धार/सौन्दर्यीकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा गुरुवार को उद्घाटन किया गया, जिसमें नवीनीकृत मैस के शिलान्यास पट्टिका का पर्दा चौकीदार श्री मूलचन्द्र गंगवार निवासी ग्राम फरीदापुर जागीर थाना भोजीपुरा जिला बरेली द्वारा हटाया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीनीकृत मैस का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
थाना परिसर के सौन्दर्यीकरण व नवीनीकरण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाना तथा आम जनता के लिए सुविधाजनक व आकर्षक स्थान उपलब्ध कराना है। इस परियोजना के तहत थाना भवन की मरम्मत, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, हरियाली को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण जैसी सुविधाओं का विकास किया गया है।
उद्घाटन समारोह के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मीडिया कर्मियों, थाना स्टाफ व चौकीदारों के साथ भोजन किया। थाना परिसर में आयोजित इस भोज में सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे एकता और समरसता का संदेश प्रसारित हुआ।
इस दौरान थाना भोजीपुरा क्षेत्र के चौकीदार मूलचन्द, कड़ेराम, भारत सिंह एवं सब्बीर के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुये पुरस्कार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी हाईवे बरेली, प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा, एवं अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीधाम वृन्दावन का अत्यधिक प्राचीन एवं सिद्ध स्थल है श्रीकृष्ण काली पीठ

Fri Apr 4 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में धूमधाम से चल रहा है दस दिवसीय श्रीशत चंडी महायज्ञ। वृन्दावन : गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में दस दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ श्रीकृष्ण काली […]

You May Like

Breaking News

advertisement