छठे नवरात्रि में नाचते गाते हुए अमृत वेला सदस्यों ने माँ कात्यायनी का किया गुणगान

छठे नवरात्रि में नाचते गाते हुए अमृत वेला सदस्यों ने माँ कात्यायनी का किया गुणगान

(पंजाब)फिरोजपुर 04 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में छठे नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ कात्यायनी का गुणगान किया, इस धार्मिक कार्यक्रम में नाचते गाते हुए भक्तों ने मां का गुणगान किया और मां के जयकारे लगाए। जगदीश मक्कड़, विजय ग्रोवर, साजन वर्मा, राजू, लक्की और तरसेम लाल अरोड़ा ने महामाई की सुन्दर भेटों/भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कहा कि नवरात्रि के छठे दिन, मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। कथा के अनुसार मां कात्यायनी को महर्षि कात्यायन की पुत्री के रूप में प्रकट होने के कारण जाना जाता है, और मान्यता है कि उनकी पूजा से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि मिलती है। इस अवसर पर देशबंधु तुल्ली, सरदार अवतार सिंह, प्रदीप चानना, सूरज धवन, संजीव नरूला, अजय ग्रोवर, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, संजीव पूजा हांडा, आशा गुप्ता, सुनीता कटारिया, सीमा धवन, कल्पना भारद्वाज, नेहा, रेखा और अधिक संख्या में बच्चों और बूढों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुमे की नमाज़ के दौरान ज़िले भर में पुलिस और प्रशासनिक अमला गश्त

Fri Apr 4 , 2025
रायबरे लीरिपोर्टर विपिन राजपूत . रायबरेली में वक्फ बिल आने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन एलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में आज जुमे की नमाज़ के दौरान ज़िले भर में पुलिस और प्रशासनिक अमला गश्त कर रहा है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ […]

You May Like

advertisement