उत्साह के साथ हुआ नए सत्र का शुभारंभ

उत्साह के साथ हुआ नए सत्र का शुभारंभ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : रेलवे रोड स्थित श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हर्ष और उल्लास से हुई।
नए सत्र के आगमन के साथ -साथ छात्रों और शिक्षकों के लिए नई चुनौतियां भी प्रस्तुत होती हैं। इस दवाब को कम करने के लिए सबसे पहले मां सरस्वती को नमन कर डीपी राजकुमार और अध्यापिका सविता ने बच्चों को योग और कसरत के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और अपना स्ट्रेस कम करने के लिए उपाय भी बताए।
प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों का चौमुखी विकास करने का माध्यम होती है शिक्षा ही भविष्य का निर्माण करती है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि एक छात्र के रूप में उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है कि वे शिक्षा प्राप्त करें और सही तरीके से अपने जीवन में लागू करें उन्होंने यह स्पष्ट किया की पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन भी उतना ही महत्वपूर्ण है अनुशासन में रहकर ही छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापकगणो ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंबाला हिसार हाईवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को हटवाने के लिए सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Fri Apr 4 , 2025
अंबाला हिसार हाईवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को हटवाने के लिए सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पिहोवा 4 मार्च : सांसद नवीन जिंदल ने अंबाला हिसार हाइवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को यहां से हटाने की […]

You May Like

Breaking News

advertisement